IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो गया है। इस मैच का पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही हैं। हालांकि इस टेस्ट मैच के अभी चार दिन बचे हुए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास अभी भी वापसी का मौका है। वहीं, पहले दिन का खेल खत्म होने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक तगड़ी चाल चली थी। अगर उनकी ये चाल सफल हो जाती है तो टीम इंडिया इस मैच में वापसी कर लेती। हालांकि उनकी ये चाल सफल नहीं हुई। इसके बाद टीम को निराशा हाथ लगी।
रोहित शर्मा ने खेला था बड़ा दांव
दरअसल, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो इस दौरान कुछ समय के लिए फ्लड लाइट्स बंद हो गई थी। हर्षित राणा के ओवर में ये दो बार हुआ था। इस वजह से मैच खत्म होने के समय को 3 मिनट के लिए बढ़ा दिया गया था।पहले दिन का खेल भारतीय समय अनुसार शाम को 5 बजे खत्म होना था, लेकिन इसके बाद ये मैच 5 बजकर 3 मिनट पर खत्म होना था। जब दिन का खेल खत्म होने वाला था तो अचानक से रोहित शर्मा ने अश्विन से एक ओवर करा दिया था। तब ये फैसला किसी को समझ में नहीं आया था कि क्यों रोहित शर्मा ने ये फैसला किया था। उस समय पर लाइट्स जल रही थी और लाइट्स में तेज गेंदबाजों को फायदा होता है।
अश्विन का ओवर जब खत्म हुआ तो उस समय 5 बजकर 1 मिनट हुआ था और 2 मिनट बचे थे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने आखिरी ओवर बुमराह को दे दिया। इस ओवर में हालांकि बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला। अगर बुमराह को इस ओवर में सफलता मिल जाती तो टीम इंडिया इस मुकाबले में वापसी कर लेती।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 86 रन
पहले दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबुशेन 20 और नाथन मैकस्वीनी 38 रन पर नाबाद लौटे। भारत को एकमात्र सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होए ख्वाजा को आउट किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
40 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
42 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
57 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines