Virat Kohli- Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की नींद उड़ा रखी है। पर्थ की दूसरी पारी में जब विराट के बल्ले से शतक निकला, तो हर किसी को उम्मीद थी कि ऐसा ही प्रदर्शन एडिलेड में भी देखने को मिलेगा। हालांकि, पिंक बॉल से किंग कोहली दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। भारतीय कप्तान के बल्ले से भी लंबे समय से कोई अच्छी इनिंग देखने को नहीं मिली है। गाबा में भारतीय टीम की साख अब दांव पर है। विराट और रोहित का बल्ला अगर तीसरे टेस्ट में नहीं चला, तो लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया का किला भेदने का सपना चकनाचूर हो सकता है।
कोहली-रोहित दिखाओ कमाल
पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़ दें तो विराट कोहली बाकी तीन इनिंग्स में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंदें कोहली के लिए एक बार फिर विराट समस्या बनकर उभरी है। विराट अपनी पारी की शुरुआत में ही काफी असहज नजर आए हैं, जिसका भरपूर फायदा कंगारू तेज गेंदबाजों ने उठाया है। ऐसा नहीं है कि कोहली ने आसानी से हथियार डाल दिए हैं। मगर टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज चाहकर भी बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा है। गाबा में टीम इंडिया की साख दांव पर होगी और पूरा भारतीय खेमे को विराट से धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी। इतिहास गवाह रहा है कि कोहली ने हर बड़े मैच और बड़े मंच पर अपनी काबिलियत को समय-समय पर साबित करके दिखाया है।
विराट के साथ-साथ रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना भी टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है। इस बात को हर कोई अच्छे से जानता है कि रोहित अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। खास बात यह है कि गाबा की पिच रोहित को काफी रास आएगी। हिटमैन को उछाल भरी पिच और बल्ले पर तेजी से आती गेंदें बड़ी पसंद है। नंबर छह की पोजीशन पर फेल होने के बाद तीसरे टेस्ट में पूरी उम्मीद है कि भारतीय कप्तान फिर से ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। रोहित अगर क्रीज पर सेट हो गए, तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
साथ में की प्रैक्टिस
सोशल मीडिया पर कोहली-रोहित की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें टीम इंडिया के दोनों दिग्गज बल्लेबाज साथ में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के अंदर खुद को साबित करने की वो आग दिखाई दे रही है, जिसका फायदा टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट में मिल सकता है। बस दुआ कीजिए कि तीसरे टेस्ट में विराट और रोहित अपने पुराने रंग में लौट आएं, क्योंकि एडिलेड के बाद गाबा में अगर कहानी बिगाड़ी तो सीरीज में वापसी की राह बड़ी कठिन हो जाएगी।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
17 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
18 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines