Rohit Sharma 100 Meter Six: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी लौट आई। हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला काफी दिनों से खामोश था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में उन्होंने धूम मचा दी। शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अंदाज में नजर आए रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा डालीं। रोहित ने महज 19 गेंदों में अर्धशतक ठोका। इस दौरान उन्होंने जहां मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 4 छक्के और एक चौका ठोका, तो वहीं पैट कमिंस के ओवर में ऐसा गगनचुंबी छक्का ठोका कि बॉल स्टेडियम की छत पर जाकर गिर गई।
पांचवें ओवर में ठोका 100 मीटर का गगनचुंबी छक्का
ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। बारिश से ठीक पहले पैट कमिंस अपना पहला ओवर करने आए। उन्होंने हिटमैन से कुटाई खा चुके स्टार्क को रिप्लेस किया, लेकिन कमिंस को क्या पता था कि आज रोहित उनका क्या हश्र करने वाले हैं। जैसे ही कमिंस ने पहली गेंद डाली, रोहित घुटनों पर बैठे और इसे ऑफ स्टंप से उठाकर ठोक डाला। रोहित के शॉट लगाने के बाद ये गेंद काफी ऊंची चली गई। गेंद काफी देर तक हवा में रही, फिर स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। रोहित का ये हाहाकार देख दर्शकों में उत्साह भर गया। हिटमैन का ये अंदाज देखने के लिए ही तो क्रिकेटप्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार रोहित की शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें गदगद कर दिया।
19 गेंदों में फिफ्टी, शतक से चूके रोहित
पैट कमिंस के इसी ओवर में रोहित ने दो चौके और ठोके। इस ओवर में कुल 15 रन बने। इस विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही रोहित ने महज 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। रोहित ने 4 चौके-5 छक्के जमाए। रोहित ने 11वें ओवर तक कोहराम मचाए रखा। हालांकि वे शतक से चूक गए। रोहित ने 41 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक 224.38 के स्ट्राइक रेट से 92 रन जड़े। उन्हें 12 वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 6 6 4 6 0 wd 6, एक ही ओवर में रोहित शर्मा ने ठोके 29 रन, स्टार्क के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत से हारकर भी क्वालीफाई कर सकती है ऑस्ट्रेलिया, इस समीकरण से बन जाएगी बात
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 : फैंस ने उठाई ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने की मांग, शेयर किए सोशल मीडिया पर फनी मीम
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अब है बदला लेने की बारी, एक तीर से दो शिकार करने को तैयार टीम इंडिया, क्या करेंगे विपक्षी?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
31 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
53 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines