Virat-Konstas Fight: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और कंगारू ओपनर सैम कोंस्टास के बीच लड़ाई ने जमकर सुर्खियां बटोरी। दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद बढ़ता देख ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और अंपायर अंपायर माइकल गफ बीच में आए और दोनों को पूरी तरह शांत करा दिया। इस मामले पर अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रहे रिकी पोंटिंग का बयान सामने आया है।
उनका मानना है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान सैम कोंस्टास के साथ मैदान पर हुई लड़ाई के लिए विराट कोहली को ही दोषी ठहराया जाना चाहिए। मामले पर पोंटिंग ने ऑन एयर कहा कि विराट ने उस लड़ाई को जन्म दिया है और इस बारे में उन्हें कोई संदेह नहीं है।
कोंस्टास से भिड़ गए कोहली
मैच में कोंस्टास विराट की तीखी टिप्पणियों से परेशान नहीं हुए और खेलना जारी रखा। उन्होंने मैच में दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज को भी जमकर आड़े हाथों लेते हुए खूब रन बटोरे। जब उनके बल्ले से ताबड़तोड़ रन निकल रहे थे और टीम इंडिया के पक्ष में कुछ नहीं चल रहा था तो कोहली ने कोंस्टास से भिड़ने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सैम कोंस्टास को कंधा मारना पड़ सकता है विराट कोहली को भारी, जानें क्या कहता है नियम
कोंस्टास की बातों पर भड़क गए कोहली
विराट ने 10वां ओवर खत्म होने के बाद साइड बदलते समय कोंस्टास को कंधा मारा। यहां कोंस्टास ने शारीरिक रूप से तो विराट को जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्हें कुछ शब्द कहे, जिस पर वो भड़क गए। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच थोड़ी देर के लिए कहा-सुनी भी हुई।
मुझे प्रतिस्पर्धा करना पसंद है- कोंस्टास
हालांकि पूरे मामले पर कोंस्टास के साथ जो कुछ भी हुआ, उससे वो काफी खुश लग रहे थे। उन्होंने कोहली या बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले सेशन में स्लेजिंग करने वाले किसी भी भारतीय फील्डर को लेकर कोई शिकायत नहीं की। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान उन्होंने कमेंटेटर से कहा, ‘जो भी मैदान पर होता है, उसे मैदान पर ही रखना चाहिए। मुझे प्रतिस्पर्धा करना पसंद है।’
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: 19 साल के खिलाड़ी ने की जसप्रीत बुमराह की जमकर कुटाई, बिगाड़ दिए शानदार आंकड़े
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
24 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines