हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: टीम इंडिया को मिला शमी का रिप्लेसमेंट, अकेले दम पर छुड़ाएगा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के होश

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सभी की निगाह टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों पर टिकी हुई है। इस बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शमी नहीं गए हैं। वो चोट की वजह से इस दौरे से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नहीं खेल रहे हैं। वो अभी तक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं। इस वजह से वो इस दौरे से बाहर गए थे। उनका इस दौरे पर ना होना, टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका लगा है। इसके बाद से ही टीम इंडिया लगातार उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही थी। ऐसा लग रहा है कि अब टीम इंडिया की ये तलाश पूरी हो गई है।

‘ए टूर में मचाया धमाल’

इंडिया ए की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेल चुकी है। इंडिया ए को हालांकि दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी एक गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इस युवा तेज गेंदबाज का नाम प्रसिद्ध कृष्णा है। इंजरी से वापस आने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए अपना दावा ठोक दिया है।

 

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों पारियों को मिलाकर 4 विकेट लिए थे। लेकिन दूसरी मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी स्विंग और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया। दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 16 ओवर में 50 देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के मार्कस हैरिस और कैमरून बेनक्राफ्ट को लगातार गेंदों पर आउट किया। इन दोनों मैचों में प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद से कहर मचाते हुए नजर आए।

टीम इंडिया ने 5 तेज गेंदबाजों को किया है शामिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। टीम में उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप भी हैं। लेकिन मोहम्मद सिराज की हालिय फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका देना चाहेगी। बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट मैच खेले हैं। इन दोनों टेस्ट मैचों में उन्होंने 2 विकेट लिए हैं।

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें