IND vs AUS: गिल को दिया पोंटिंग ने 'गुरुमंत्र', अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गरजेगा भारतीय बल्लेबाज का बल्ला

Shubman Gill: भारतीय ओपनर शुभमन गिल का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उन्हें बल्लेबाजी को लेकर जरूरी सलाह दी है।

shubman gill

shubman gill

विज्ञापन

Shubman Gill: भारतीय ओपनर शुभमन गिल का प्रदर्शन विदेशी पिचों पर अच्छा नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी गिल संघर्ष करते हुए नजर आए थे। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उन्हें गिल अपनी बल्लेबाजी शैली में कुछ छोटे बदलाव करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि बदलाव कर के वो ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

इंग्लैंड, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 9 टेस्ट मैचों में शुभमन गिल ने केवल 23.8 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं गिल भारत में 17 टेस्ट मैचों में 42.03 की औसत से 1177 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत में 4 शतक भी बनाए हैं।

विज्ञापन

रिकी पोंटिंग ने कही ये बात

आईसीसी रिव्यू के दौरान पोटिंग ने कहा, “मुझे गिल को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है। वो जब फॉर्म में होते हैं तो वो दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक लगते हैं। लेकिन विदेशों में उनके आंकड़े उतने प्रभावशाली नहीं हैं।”

 

विज्ञापन

रिकी पोंटिंग ने कहा कि गिल को अपनी तकनीक में ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने डिफेंस पर भरोसा करना होगा। उन्हें अपने अंदर थोड़ा आत्मविश्वास लाने की जरूरत है। उन्हें रन बनाने के तरीके खोजने होंगे।

‘आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा’

गिल को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “जब आप रन बना रहे होते हैं तो आप आत्मविश्वास के साथ आक्रामक अंदाज में खेलते हैं। आप सिर्फ रन बनाने के बारे में सोचते हैं, आउट होने की चिंता नहीं करते। अगर गिल बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भी इसी मानसिकता और आत्मविश्वास के साथ उतरते हैं तो उनके प्रदर्शन में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर शुरू होगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ