IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज मेजबान देश के खिलाफ खेल रही है। पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। भारतीय टीम दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेलेगी। लेकिन इस मैच से पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ पिंक बॉल से अभ्यास मैच खेलना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये मुकाबला कब कैसे और कहां देख सकते हैं।
कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला
भारत और प्रधानमंत्री एकादश के बीच अभ्यास मैच 30 नवंबर से 1 नवंबर के बीच कैनबेरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय टीम के नजरिए से काफी अहम होने वाला है। क्योंकि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच पिंक बॉल से ही खेलना है। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी ये मैच काफी अहम है। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पिच जानने का मौका मिल जाएगा। क्योंकि वह पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।
भारत बनाम ऑस्ट्रलिया प्रधानमंत्री इलेवन का प्रैक्टिस मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे सुबह होगा।
मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, यश दयाल।
प्रधानमंत्री एकादश: जैक एडवर्ड्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, महली बियर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, ऐडन ओ’कॉनर, ओली डेविस, जेडन गुडविन, सैम हार्पर, हैनो जैकब्स, सैम कोनस्टास, लॉयड पोप, मैथ्यू रेनशॉ, जेम रयान।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, क्या फ्रेंचाइजियों से हो गई गलती?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines