India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे मैच में एक गजब की वाकया देखने को मिला, जब मोहम्मद सिराज को लेकर पैट कमिंस ने थर्ड अंपायर के फैसले को चुनौती दे डाली। दरअसल सिराज के खिलाफ एक गेंद पर कमिंस और पूरी कंगारू टीम को भरोसा था कि गेंद उनके बल्ले के किनारे पर लगी है और भारतीय खिलाड़ी आउट हो गया है।
यहां कमिंस ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर बॉल फेंकी थी, जो सिराज के बल्ले के किनारे से टकराई और स्टीव स्मिथ ने दूसरी स्लिप में आसान कैच लपका। लेकिन मैदानी अंपायर माइकल गॉफ और जोएल विल्सन इस बात से सहमत नहीं थे। उन्हें लगा कि यह बम्प बॉल है, जो स्मिथ के पकड़ने से पहले जमीन पर लगी है।
अंपायरों ने इसके बाद थर्ड अंपायर की मदद ली। रीप्ले से पता चला कि गेंद स्मिथ के पास पहुंचने से पहले जमीन से टकराई है, जिससे थर्ड अंपायर ने सिराज को नॉट आउट करार दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कमेंटेटर इस फैसले से हैरान थे। हालांकि इसके बाद कमिंस ने डीआरएस लेकर सभी को चौंका दिया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सैम कोंस्टास को जसप्रीत बुमराह का मुंहतोड़ जवाब, बस देखता रह गया कंगारू बल्लेबाज
कमिंस को मिली निराशा
फैसले से हैरान कमिंस ने मैदानी अंपायरों से थर्ड अंपायर द्वारा लिए गए फैसले के बारे में पूछा और फिर तीसरे अंपायर के खिलाफ डीआरएस लेना चाहा। हालांकि यहां मैदानी अंपायरों ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को तीसरे अंपायर के फैसले को चुनौती देने की परमिशन नहीं दी, जिससे कमिंस निराश होकर वापस चले गए।
369 रनों पर सिमटी भारतीय टीम
इंटरेस्टिंग बात यह है कि विवादास्पद फैसले से मेजबान टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगले ही ओवर में नाथन लियोन आए और शतकवीर नितीश कुमार रेड्डी का विकेट ले लिया और टीम इंडिया 369 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत चौथे दिन अपने स्कोर में 11 रन ही जोड़ सका। ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 105 रनों की बढ़त मिली।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: शतक बनाते ही छाए नीतीश रेड्डी, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने किया ये बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
32 mins agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
9 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines