IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में होना है। इस मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। हेजलवुड पर्थ में पहले टेस्ट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे, जहां उन्होंने भारत की पहली पारी में चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। उनके इस प्रदर्शन की वजह से भारत पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर सिमट गया था।
ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल हुए दो खिलाड़ी
उनके बाहर होने पर कंगारू टीम ने सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट को महत्वपूर्ण डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए कवर के रूप में बुलाया गया है। यह मैच छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा। हेजलवुड की गैरमौजूदगी में स्कॉट बोलैंड को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: 5 चौके, 9 छक्के…ईशान किशन ने उड़ाया तूफानी बल्लेबाजी से गर्दा, 27 गेंदों में टीम को दिला डाली जीत
बोलैंड पिछले साल खेले थे आखिरी टेस्ट
बोलैंड की बात करें तो उन्होंने जुलाई 2023 में एशेज दौरे के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। वर्तमान में बोलैंड कैनबरा के मनुका ओवल में भारत के खिलाफ दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच में प्रधानमंत्री इलेवन की कमान संभाल रहे हैं। यह मैच आगामी टेस्ट की तरह ही डे-नाइट मैच होगा। बोलैंड को दूसरे टेस्ट में इसलिए वरीयता मिल रही है क्योंकि उन्होंने शेफील्ड शील्ड में में जोरदार प्रदर्शन किया था।
पिछली बार एडिलेड में हेजलवुड ने बरपाया था कहर
हेजलवुड की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरुआती टेस्ट में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए। टीम उनको दूसरे टेस्ट में निश्चित तौर पर मिस करने वाली है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि पिछली बार उन्होंने इस मैदान पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए 8 रन देकर पांच विकेट झटके थे। उनके इस प्रदर्शन के आगे टीम इंडिया सिर्फ 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके बाद उसकी काफी किरकिरी हुई थी। इसको देखते हुए टीम इंडिया निश्चित तौर पर राहत की सांस ले रही होगी।
यह भी पढ़ें: IND vs Aus pink ball practice match: कब-कैसे और कहां देखें मुकाबला
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines