India vs Australia ODI Series: टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जहां वनडे सीरीज में शुभमन गिल तो वहीं टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इस बार पैट कमिंस नहीं बल्कि मिचेल मार्श करते हुए दिखाई देंगे. इंजरी के चलते पैट कमिंस वनडे सीरीज से बाहर हैं. वहीं इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. ऑस्ट्रेलिया के 5 मैच विनर खिलाड़ी वनडे सीरीज से अब तक बाहर हो गए हैं.
ये 5 खिलाड़ी हुए वनडे सीरीज से बाहर
कैमरून ग्रीन
वनडे सीरीज शुरू होने में अभी 2 दिन का समय बाकी है. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मार्नस लाबुसेन को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. ग्रीन को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है, क्योंकि आगे कंगारू टीम को इंग्लैंड के साथ एशेज सीरीज खेलनी है.
पैट कमिंस नहीं सीरीज का हिस्सा
पैट कमिंस का टीम में न होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है. बैक इंजरी के चलते कमिंस भी टीम इंडिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह मिचेल मार्श ही वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन! स्टार खिलाड़ी चोट के चलते बाहर, टीम में इस धुरंधर की वापसी
2 वनडे मैचों से बाहर जोश इंगलिस
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस भी इंजरी के चलते पहले 2 वनडे मैचों में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. तीसरे मैच में उनकी टीम में वापसी हो सकती है.
एजम जैम्पा पहले वनडे से रहेंगे बाहर
ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा भी इन दिनों इंजरी से गुजर रहे हैं. जिसके चलते वे पहला वनडे मैच मिस करने वाले हैं, दूसरे वनडे मैच में जैम्पा की ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी हो सकती है.
एलेक्स कैरी पहला वनडे करेंगे मिस
विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी भी इंजरी के चलते वनडे सीरीज का पहला मैच मिस कर सकते हैं, ऐसे में दूसरे वनडे में कैरी भी वापसी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ‘उन्होंने अभी तक सिर्फ कुछ ही…’ शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर ये क्या बोल गए कोच गौतम गंभीर?
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
23 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines