India vs Australia: भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने करियर की पहली फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने ‘पुष्पा स्टाइल’ में इसका जश्न मनाया। उनका यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 21 साल के इस खिलाड़ी ने कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर ऑफ साइड पर शानदार ड्राइव लगाते हुए टेस्ट फिफ्टी जड़ी।
यह उनका अब तक खेले गए छह पारियों में पहला टेस्ट अर्धशतक है। विशाखापत्तनम के नितीश ऋषभ पंत के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए। वो जब आए तब भारत 191 रनों पर छह विकेट गंवा चुका था और उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ऋषभ पंत ने फिर दिखाई लापरवाही, खराब शॉट खेलकर ‘गिफ्ट’ में दिया विकेट
सुंदर संग रेड्डी ने संभाली भारत की पारी
उन्होंने यहां से वॉशिंगटन सुंदर के साथ साझेदारी करके टीम को ना सिर्फ फॉलोऑन से बचाया बल्कि करियर की पहली फिफ्टी भी जड़ दी। वह अब तक यशस्वी जायसवाल के बाद इस पारी में दूसरे सबसे बड़े स्कोरर हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 82 रन बनाए।
नितीश ने ऑस्ट्रेलिया में किया डेब्यू
बता दें कि नीतीश कुमार रेड्डी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की है। उन्होंने पहले मैच में ही अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित करते हुए 41 और नाबाद 38 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रिटायरमेंट लेंगे या नहीं? BCCI ने कर दिया साफ
तीसरे नंबर पर पहुंचे नितीश रेड्डी
रेड्डी अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और ओवरऑल रन बनाने वालों बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक 21 साल के इस बल्लेबाज ने सीरीज में 60 की औसत और 70.38 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए हैं।
नितीश ने सबसे पहली बार 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान आंध्र प्रदेश के लिए तिहरा शतक जड़कर ध्यान आकर्षित किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 26 मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक और दो फिफ्टी के साथ 958 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
10 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
28 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
36 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines