Nitish Reddy Century: भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शतक जड़कर कोहराम मचा दिया है। मुश्किल परिस्थितियों में अपनी जानदार बैटिंग से रेड्डी ने साबित कर दिया है कि उनका भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने जैसे ही कंगारू तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चौका जड़कर अपनी सेंचुरी पूरी की, वैसे ही स्टेडियम में मैच देख रहे उनके पिता इमोशनल हो गए। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे। उनका अपने बेटे की सेंचुरी पर जश्न मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
क्यों बेहद खास है रेड्डी का यह शतक
रेड्डी ने मैच में 171 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना पहला शतक पूरा किया। उनका यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इसे नंबर आठ पर बैटिंग करने बनाया है। उनके इस शतक से भारत ना केवल फॉलोऑन टालने में सफल रहा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड करने में सफल रहा। रेड्डी को यहां वॉशिंगटन सुंदर का अच्छा साथ मिला, जिनके साथ मिलकर उन्होंने आठवें विकेट के लिए 127 रन जोड़े।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: फिफ्टी पूरी होने पर नितीश रेड्डी का ‘पुष्पा सेलिब्रेशन’ वायरल, कंगारुओं गेंदबाजों के खोल दिए धागे
रेड्डी-सुंदर की पार्टनरशिप ने कराई भारत की वापसी
रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों में छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेली थीं। बैटिंग ऑर्डर में नीचे आने की वजह से उन्हें एक अच्छा पार्टनर नहीं मिल पा रहा था, लेकिन मेलबर्न में सुंदर ने इसकी भरपाई कर दी। उनकी वजह से रेड्डी अपना स्वाभाविक खेल खेलते रहे और शतक पूरा करके ही दम लिया।
फॉलोऑन टालने में सफल रहा भारत
जब रेड्डी मैदान पर तब भारत ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 474 रनों के स्कोर से 283 रन पीछे था, साथ ही फॉलोऑन की तरफ भी बढ़ रहा था। लेकिन उनकी और सुंदर की साझेदारी ने पूरा मैच बदल दिया। रेड्डी के शतक की वजह से भारत ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 116 रन पीछे है और उसका एक विकेट बाकी है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सुनील गावस्कर ने पंत को बताया Stupid, खराब शॉट सिलेक्शन पर लगाई जमकर क्लास
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
17 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
24 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
57 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines