Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनका बल्ला सिर्फ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी शांत रहा था। उनको लेकर अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि रोहित के लिए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की बची हुई चार पारियां टेस्ट करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होंगी।
तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं रोहित शर्मा
भारत ने मेलबर्न में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में एक अतिरिक्त स्पिन ऑलराउंडर खिलाने की खातिर शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया। ऐसा होने के बाद खुद रोहित नंबर तीन पर खेलते नजर आ सकते हैं। लंदन से टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पनेसर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि रोहित के लिए फिर से ओपनिंग करना ही एकमात्र ऑप्शन है। ईमानदारी से कहूं तो उसके पास अपना टेस्ट करियर बचाने के लिए चार पारियां हैं। अगर वह इन पारियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो फिर मुझे लगता है कि वो संन्यास ले लेगा।’
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे खिलाड़ी
आर अश्विन ले चुके हैं संन्यास
यदि ऐसा होता है तो यह सीरीज में भारत के दूसरे बड़े खिलाड़ी का रिटायरमेंट होगा। इससे पहले भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन में तीसरे टेस्ट के बाद तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
यदि भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहता है तो इसके जिम्मेदार काफी हद तक रोहित ही होंगे। टीम का अगला टेस्ट असाइनमेंट अगले साल जून-जुलाई में इंग्लैंड का पांच टेस्ट मैचों का दौरा होगा। पनेसर का मानना है कि अगर रोहित इस सीरीज में खेलना चाहते हैं तो उन्हें मेलबर्न और सिडनी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
सीरीज 1-1 से बराबरी पर
पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी तीन टेस्ट मैचों के बाद फिलहाल 1-1 से बराबर है। इसका मतलब है कि मेलबर्न में भारत की जीत यह सुनिश्चित करेगी कि वो सीरीज नहीं हारेगा और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज उसके पास ही रहेगी।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में खेल रही टीम इंडिया को स्वदेश से आई खुशखबरी, पसंदीदा फॉर्मेट में लौटने जा रहा स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines