Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच बहस हो गई थी। सिराज ने ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाने को कहा था। वहीं, ट्रेविस हेड भी उन्हें गुस्से में कुछ कहते हुए नजर आए थे। इस घटना पर आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को कड़ी सजा सुनाई है।
सिराज पर आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है। हेड को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.13 के उल्लंघन दोषी माना गया है।
सिराज और हेड को एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। जो पिछले 24 महीनों में उनका पहला अपराध था। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी रंजन मदुगले द्वारा लगाए गए दंड को भी स्वीकार कर लिया है।
Mohammed Siraj and Travis Head have been penalised following their on-field incident during the second Test in Adelaide 👀 #WTC25 | #AUSvIND | Full details 👇https://t.co/IaRloqCln2
— ICC (@ICC) December 9, 2024
इस विवाद के बाद ट्रेविस हेड ने कहा था कि उन्होंने सिराज से कहा था कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है। इसके बाद भी वो आक्रमक हो गए थे। वही, सिराज ने कहा था कि हेड ने ऐसा कुछ नहीं कहा था। वो झूठ बोल रहे हैं। हालांकि इस विवाद के बाद दोनों खिलाड़ी मैदान पर भी बात करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया था।
सिराज और हेड के बीच हुए विवाद को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था, “उस समय मैं स्लिप में खड़ा हुआ था। मुझे नहीं पता था कि दोनों के बीच क्या हुआ था। जब वो कॉम्पटीटिव टीमें खेलती हैं तो इस तरह की चीज़ होती है। हेड उस समय शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। हम उनका विकेट लेना चाहते थे। हमारे गेंदबाज उस समय दबाव में थे। उसे विकेट मिल गया था और वो जश्न मना रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।