IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा चौथे टेस्ट रोमांचक हो चला है। टेस्ट के तीसरे दिन नीतीश रेड्डी ने अपनी शतकीय पारी से मैच में नई जान फूंक दी है। नीतीश 105 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और टीम इंडिया बॉक्सिंग-डे टेस्ट में लड़ाई लड़ रही है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 474 रन के जवाब में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 358 रन लगा दिए हैं। हालांकि, टीम इंडिया अभी भी कंगारुओं के स्कोर से 116 रन पीछे है। इस बीच, चौथे दिन के खेल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
जल्दी शुरू होगा चौथे दिन का खेल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट के चौथे दिन का खेल जल्द शुरू होगा। तीसरे दिन खराब रोशनी की वजह से वक्त से पहले ही अंपायर्स ने दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया था। अब चौथे दिन बर्बाद हुए समय की भरपाई करने के लिए खेल को आधे घंटे पहले शुरू किया जाएगा। यानी भारतीय समय के अनुसार, मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन का खेल सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय टीम नीतीश रेड्डी से यह उम्मीद करेगी कि वह अपने और टीम के खाते में कुछ और रन जोड़ें, ताकि ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर कम बढ़त हासिल हो सके। नीतीश अब तक अपनी पारी में 176 गेंदों का सामना कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया है।
नीतीश-सुंदर ने बचाई लाज
भारतीय टीम के लिए तीसरे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋषभ पंत एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और बेहद खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। पंत के पवेलियन लौटने के बाद नीतीश और जडेजा ने 30 रन जोड़े। हालांकि, जडेजा भी क्रीज पर टिक नहीं सके और 17 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद नीतीश और वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 127 रन की अहम पार्टनरशिप जमाई। सुंदर ने 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया गेम में वापस लौट चुकी है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
3 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
4 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines