IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 180 रन पर ही सिमट गई। वहीं, दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मार्नस लाबुशेन 20 और नाथन मैकस्वीनी 38 रन बनाकर मौजूद हैं। पहले दिन मार्नस लाबुशेन ने जसप्रीत बुमराह को परेशान करने की कोशिश की। इस दौरान बुमराह ने उन्हें करार जवाब दिया।
जब बुमराह ने दिया लाबुशेन को जवाब
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर के दौरान लाबुशेन ने बुमराह की गेंद को डिफेंड किया था और तेज से रुको कहा था। इसके बाद मुस्कुराते हुए बुमराह वहां से चले जाए। इसके बाद बुमराह की अगली गेंद पर लाबुशेन पूरी तरह से बीट हो गए। इसके बाद बुमराह उनका मजाक बनाते हुए आगे बढ़ते हुए चले आए। बुमराह के इस अवतार को देख कर लाबुशेन भी मुस्कुराने लगे।
भारतीय बल्लेबाज हुए फेल
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में शतकवीर यशस्वी जायसवाल इस मैच की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। उन्हें स्टार्क ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद राहुल और गिल ने पारी को संभाला। दोनों ने 69 रन जोड़े थे। इस दौरान राहुल 37 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनके आउट होने के बाद विराट भी 7 और गिल 31 रन बनाकर आउट हो गए।
टीम इंडिया ने इस समय 87 रन पर ही 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद नितीश रेड्डी ने 42 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। उन्होंने 54 गेंदों में 42 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क ने 48 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके लिए कप्तान कमिंस ने 2 और बोलैंड ने 2 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines