Border-Gavaskar Trophy: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-3 से मिली हार के बाद पहले से ही परेशान टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है। रोहित व्यक्तिगत कारणों से 22 नवंबर से शुरू होने वाले पर्थ टेस्ट को मिस कर सकते हैं, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट के सामने ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल का जोड़ीदार ढूंढ़ने की टेंशन है। अभिमन्यु ईश्वरन टीम में रिजर्व ओपनर हैं, लेकिन केएल राहुल ने विदेश में कई बार ओपनिंग की है, जिससे वो भी रोहित की जगह लेने के दावेदार हैं। हालांकि उनका ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहद डराने वाला है।
राहुल ने बेशक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक बनाए हैं, लेकिन कंगारू सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक बनाने के बावजूद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 20.77 की औसत से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस देश में पांच मैचों में सिर्फ 187 रन निकले हैं। अगर उनके शतक को हटा दिया जाए तो उन्होंने आठ पारियों में सिर्फ 77 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: गेम चेंजर खिलाड़ी पर CSK की नजर! RCB के लिए भी काट चुका है ‘गदर’
न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ही टेस्ट खेले राहुल
राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था, जहां उनकी जगह सरफराज खान ने ली थी। न्यूजीलैंड से हारने के बाद उन्हें और ध्रुव जुरेल को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए से पहले भारत ए टीम में शामिल किया गया है। यही वजह है कि दोनों खिलाड़ियों को पर्थ में सीरीज के शुरुआती मैच से पहले कुछ मैच खेलने के लिए जल्दी ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जल्दी आउट हुए राहुल
भारत ए मैके में ऑस्ट्रेलिया ए से पहला मैच हार चुका है। राहुल को दूसरे मैच में मौका मिला, लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। यहां राहुल को अपनी योग्यता साबित करने का बेहतरीन मौका मिला, लेकिन वह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की गेंद पर मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके प्रदर्शन से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की बैकअप योजनाओं पर सवाल उठ रहे हैं। बोलैंड इस मैच से पहले सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि अगर उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मौका मिला, तो उनके निशाने पर राहुल ही होंगे।
ये भी पढ़ें:- SA vs IND: पहले टी20 में डेब्यू कर सकता है धाकड़ ऑलराउंडर, एशिया कप में मचाया था तहलका
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
26 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
31 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
48 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines