IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने बड़ा मुकाम हासिल करते हुए घर के बाहर अपने दो हजार रन पूरे कर लिए। राहुल ने इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ियों के क्लब में भी जगह बना ली है। राहुल को तीसरे दिन के खेल की पहली ही गेंद पर बड़ा जीवनदान मिला, जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका स्लिप में कैच छोड़ दिया।
भारत के बेस्ट बल्लेबाज रहे राहुल
राहुल ने मंगलवार को गाबा टेस्ट के चौथे दिन भारत की पहली पारी में शानदार 84 रनों की पारी खेली। मौजूदा सीरीज में ओपनिंग करने वाले राहुल ब्रिस्बेन में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं, जहां उनके रहते टीम का टॉप-ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया। राहुल शुरू से ही शानदार फॉर्म में दिखे और तीसरे दिन उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट खेले, हालांकि उन्हें दूसरी ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उनके सामने सबसे पहले यशस्वी जायसवाल आउट हुए, जिन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर मिचेल मार्श को सिर्फ दूसरी गेंद पर ही विकेट गिफ्ट में दे दिया।
यह भी पढ़ें: WTC Points Table में बदलाव, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर बदला समीकरण
राहुल ने खेली 84 रनों की पारी
राहुल ने मंगलवार को गाबा टेस्ट के चौथे दिन भारत की पहली पारी में शानदार 84 रनों की पारी खेली। मौजूदा सीरीज में ओपनिंग करने वाले राहुल ब्रिस्बेन में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं, जहां उनके रहते तीसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम का टॉप-ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया। राहुल शुरू से ही शानदार फॉर्म में दिखे और तीसरे दिन उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट खेले, हालांकि उन्हें दूसरी ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उनके सामने सबसे पहले यशस्वी जायसवाल आउट हुए, जिन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर मिचेल मार्श को सिर्फ दूसरी गेंद पर ही विकेट गिफ्ट में दे दिया। इसके बार शुभमन गिल और विराट कोहली ने भी जल्दी आउट होकर टीम की टेंशन बढ़ा दी। राहुल को इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से अच्छा सहयोग मिला, जहां भारतीय ओपनर ने कुछ आत्मविश्वास से भरे शॉट खेले।
शतक से चूक गए राहुल
मैच के तीसरे दिन भारत ने दिन का खेल 51/4 के स्कोर पर समाप्त किया, ऐसे में भारतीय पारी को बचाने की जिम्मेदारी राहुल पर थी। बड़ी बात यह है कि उन्होंने ऐसा किया भी। उन्हें पहली बॉल पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते कंगारू टीम के खिलाफ 84 रन बना डाले। हालांकि राहुल दुर्भाग्यशाली रहे और शतक के काफी करीब पहुंचकर चूक गए। राहुल को इस पारी के दौरान कुछ उछाल लेती गेंदों का सामना करना पड़ा, जहां कमिंस की एक गेंद की वजह से उनके हाथ में चोट लग गई। लेकिन इसके बाद राहुल ने लय हासिल की और स्टार्क की हाफ वॉली गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। हालांकि टीम ने इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया, लेकिन राहुल ने दूसरा छोर संभाले रखा। उनकी इस पारी में आठ चौके शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: न ओपनिंग, न मिडिल ऑर्डर.. गाबा में भी फ्लॉप रोहित, रिटायरमेंट का उठा सवाल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines