IND vs AUS: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो मिडिल ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट में भारत के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। बता दें कि पर्थ टेस्ट मैच में राहुल ने बतौर सलामी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन किया था।
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
रोहित ने कहा, “केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे और मैं मध्यक्रम में बल्लेबाजी करूंगा। केएल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो शानदार हैं। मुझे नहीं लगता है कि कोई बदलाव की जरूरत है। भविष्य में चीजें अलग हो सकती हैं। लेकिन विदेशी पिचों में जिस तरह से राहुल बल्लेबाजी करते हैं, वो ही इस समय उस स्थान का हकदार हैं।”
पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं रोहित शर्मा
राहुल के ओपनिंग करने पर रोहित शर्मा पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनके लिए यह भूमिका नई नहीं है। नंबर 6 पर उनका प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 54।57 की औसत से 1037 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और छह अर्द्धशतक शामिल हैं।
| बल्लेबाजी क्रम | पारी | रन | औसत | 50/100 |
| 5 | 16 | 437 | 29.13 | 3/0 |
| 6 | 25 | 1037 | 54.57 | 6/3 |
रोहित शर्मा ने 2019 के बाद से ओपनिंग करना शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने 64 पारियों में नौ शतकों के साथ 2685 रन बनाए। इस समय वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines