IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल जाएगी। इस मैच का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है। जल्द ही ऑस्ट्रेलिया की भी टीम का ऐलान हो सकता है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक खतरनाक बल्लेबाज डेब्यू कर सकता है। ये बल्लेबाज भारत के लिए मुसीबतें बढ़ा सकता है।
डेविड वॉर्नर का रिप्लेसमेंट बन सकता है ये खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं। पहले उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर स्टीव स्मिथ को ट्राई किया गया था, लेकिन ये प्रयोग सफल नहीं हुआ। ऐसे में अब माना जा रहा है कि डेविड वॉर्नर की कमी को जोस इंग्लिस पूरा कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने भी संकेत दिए हैं कि जोस इंग्लिस पहले टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं। इस सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा।
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, “जोस इंग्लिस इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने जैसा प्रदर्शन रहा है, वो इस साल कई सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें आने वाले समय में मौका मिल सकता है।
कुछ ऐसा रहा है करियर
अगर जोस इंग्लिस के करियर की बात करें तो न्होंने अभी तक लिमिटेड ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया है। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 23 वनडे मैचों में 447 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 26 मैचों में 679 रन बनाए हैं।
अगर उनके फर्स्ट क्लास करियर को देखें तो उन्होंने 57 मैचों की 94 पारियों में 3029 रन बनाए हैं। उन्होंने 7 शतक भी बनाए हैं। ऐसे में वो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
26 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines