हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: चौथे दिन बुमराह-जडेजा के निशाने पर बड़े रिकॉर्ड, मेलबर्न में बदल जाएगा इतिहास

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों के पास कई रिकॉर्ड्स बनाने का मौका है।

विज्ञापन
Jadeja Bumrah

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, साथ ही कई रिकॉर्ड भी बने हैं। मैच के चौथे दिन दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों के पास बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। इसमें भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा के साथ-साथ कंगारू टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम भी शामिल है।

कंगारू टीम की दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगर दो विकेट ले लेते हैं तो उनके टेस्ट क्रिकेट में दो सौ विकेट पूरे हो जाएंगे। उन्होंने अब तक अपने करियर में 44 टेस्ट खेलते हुए 199 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया। उनके अलावा भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के पास अपने इंटरनेशनल विकेटों की संख्या को 600 करने का भी मौका है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए जडेजा को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में छह विकेट की दरकार है।


यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सैम कोंस्टास को जसप्रीत बुमराह का मुंहतोड़ जवाब, बस देखता रह गया कंगारू बल्लेबाज

विज्ञापन

दस हजार टेस्ट रन बनाने के करीब स्मिथ

ब्रिस्बेन के बाद मेलबर्न में भी शतक जड़कर स्टीव स्मिथ अपने पुरानी फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ एमसीजी में 140 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 500 के करीब पहुंचाया था। एक समय टीम ने 300 रनों से पहले छह विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से उन्होंने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत किया। स्मिथ अगर दूसरी पारी में 51 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो उनके टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन पूरे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: थर्ड अंपायर के फैसले पर भी पैट कमिंस ने ले लिया रिव्यू, जमकर मचा बवाल

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola