News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की है। अब सभी की निगाह तीसरे टेस्ट मैच पर टिक गई है। ये मैच 16 दिंसबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
उन्होंने कहा है कि जोश हेजलवुड अच्छे से ट्रेनिंग कर रहे हैं। वो ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए फिट हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हेजलवुड वापस आते हैं तो किसी एक तेज गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ेगा। इसके बाद कयास लगे जा रहे हैं कि स्कॉट बोलैंड ब्रिस्बेन टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।
पर्थ टेस्ट मैच में हेजलवुड चोटिल हो गए थे। उनकी जगह पर ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग में शामिल किया था। उन्होंने पिंक टेस्ट मैच में मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस के साथ मिलकर दोनों पारियों में भारत की बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त करने में मदद की। उन्होंने इस टेस्ट मैचों की दोनों पारियों को मिलाकर 5 विकेट लिए हैं। इसके बाद भी अगर हेजलवुड फिट हो जाते हैं तो स्कॉट बोलैंड टीम से बाहर हो सकते हैं।
Nathan Lyon – 532 wickets.
Mitchell Starc – 369 wickets.
Pat Cummins – 279 wickets.
Josh Hazlewood – 278 wickets.One of the Greatest bowling units in Test history 🌟 pic.twitter.com/VVLAAhvV91
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 8, 2024
जोश हेजलवुड को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अब ट्रेनिंग में गेंदबाजी करनी होगी। वो इस समय वापसी के रास्ते पर हैं। जब वो ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी करेंगे तो हमें उनकी फिटनेस का आकलन करना आसान होगा। लेकिन हां, अब तक सब कुछ योजना के अनुसार ही हुआ है इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि वह ब्रिसबेन के लिए फिट रहेंगे। हमें अगले कुछ दिनों में और अधिक जानकारी मिलेगी। अगर टीम में उनकी वापसी होती है तो किसी को बाहर जाना पड़ेगा। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
“Fairly confident he’ll be right for Brisbane, we’ll know more in the next couple of days.”
– Pat Cummins on Josh Hazlewood’s fitness #AUSvIND pic.twitter.com/fAjIvUFw8b
— 7Cricket (@7Cricket) December 8, 2024
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।