Border Gavaskar Trophy: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ की किलेबंदी तोड़ने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें अब दूसरे टेस्ट पर हैं। एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट जीतने की सूरत में टीम इंडिया के सीरीज जीतने के चांस भी बढ़ जाएंगे। टीम एडिलेड में कंगारू टीम से भिड़ने से पहले प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय पिंक बॉल टेस्ट खेलेगी, जो 30 नवंबर को शुरू होगा। इस मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी खेलेंगे। मैच में दोनों ही टीमों के कई स्टार खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है।
भारत ने इस टीम के साथ आखिरी बार 2004 में मुकाबला खेला था और अब दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। 1947-48 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट प्रतिद्वंद्विता शुरू होने के बाद से यह सिर्फ चौथी बार है जब भारत ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ मैच खेलेगी।
फैंस कब और कहां देख पाएंगे मैच?
भारत बनाम प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ यह मैच कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के हिसाब से यह मैच 30 नवंबर को दोपहर तीन बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा। भारत बनाम प्रधानमंत्री इलेवन प्रैक्टिस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी। फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बिना इस तेज गेंदबाज के भारत को खेलना होगा दूसरा टेस्ट, BCCI ने बताई वजह
भारत के खिलाफ पीएम इलेवन की टीम तैयार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर चुका है। इस मैच में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम का हिस्सा भी हैं। वो इस मैच में शानदार प्रदर्शन करके एडिलेड टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए अपना दावा पेश करेंगे। इस मैच में सैम कोंस्टास भी खेलेंगे, जिन्हें नाथन मैकस्वीनी के आने से पहले डेविड वॉर्नर के सब्स्टिट्यूट के रूप में देखा जा रहा था।
भारत के खिलाफ मैच के लिए प्रधानमंत्री एकादश टीम- जैक एडवर्ड्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, महली बियर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, ऐडन ओ’कॉनर, ओली डेविस, जेडन गुडविन, सैम हार्पर, हैनो जैकब्स, सैम कोनस्टास, लॉयड पोप, मैथ्यू रेनशॉ, जेम रयान।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: क्यों मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजने को लेकर जल्दबाजी में नहीं है BCCI, ये है वजह
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines