IND vs AUS: तीसरे टेस्ट मैच में टूटा महान गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने 4 विकेट लिए हैं।

ind vs - 2024-12-17T155021.197

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में हो रहा है। ये सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। वहीं, तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अभी तक चार विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले मैच की चौथी पारी में 5 विकेट लिए थे। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है।

पैट कमिंस ने मचाया धमाल

पैट कमिंस टेस्ट में कप्तान के तौर पर तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स को पीछे छोड़ दिया है। कमिंस ने कप्तान के तौर पर 119 विकेट लिए हैं। वहीं, बतौर कप्तान गैरी सोबर्स ने 117 विकेट लिए थे। अब कमिंस से आगे सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं। इसमें इमरान खान (187 विकेट) और रिची बेनॉड (138 विकेट) हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

इमरान खान 187 विकेट
रिची बेनॉड 138 विकेट
पैट कमिंस 119 विकेट
गैरी सोबर्स 117 विकेट
डेनियल विटोरी 116 विकेट

जानें कैसा रहा है कप्तानी में रिकॉर्ड

अगर कमिंस की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने 30 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। इसमें उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 18 मैच में जीत मिली है, जबकि 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान उन्होंने 119 विकेट लिए हैं। इसमें उनके 8 पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं।

वहीं, अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया इस समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं, भारत ने चौथे दिन 9 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं। बारिश की वजह से ये मैच अब ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ