हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: गौतम गंभीर ने खोजा गिल का रिप्लेसमेंट! डेब्यू मैच में ही ठोके थे 65 रन

IND vs AUS: पहले टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया अपनी तैयारी में लगी हुई है। इस मैच से पहले गौतम गंभीर ने शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट की तलाश कर ली है।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा । इस मैच से पहले टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ी की समस्या से जूझ रही है। रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा शुभमन गिल भी उंगली की चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। इसी बीच टीम इंडिया ने गिल के रिप्लेसमेंट की तलाश कर ली है।

ये खिलाड़ी लेगा गिल की जगह

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया ए के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में रुकने के लिए कहा गया था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि वो पर्थ टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI का हिस्सा हो सकते हैं। इसके अलावा वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

 

इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 7 मार्च 2024 को धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और पहली पारी में 65 रन बनाए थे। 24 वर्षीय क्रिकेटर ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के लिए दो अनौपचारिक टेस्ट भी खेले और 36, 88, 26 और 1 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों से परिचित होने और उनके अनुभव के कारण उन्हें रुतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों पर तरजीह दी गई।

विज्ञापन

बुमराह होंगे टीम के कप्तान

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। बुमराह ने आखिरी बार जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की थी।

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ी: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola