Border Gavaskar Trophy: जब से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई है, तब से हर किसी के दिमाग में एक बड़ा सवाल है कि चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और मोहम्मद शमी के बिना ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच कैसे जीते जाएंगे। इन तीनों ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरों पर भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसमें पुजारा का योगदान सबसे ज्यादा रहा था, जहां उन्होंने 2018-19 में अपने बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करते हुए तीन शतक के दम पर 521 रन बनाए थे। पुजारा इस बार टीम में शामिल नहीं है, बल्कि सीरीज में कमेंटेटर की भूमिका में नजर आएंगे।
उन्होंने शुक्रवार को पर्थ में टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारत की ओर से तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी को लेकर अपने विचार साझा किए। उनसे पूछा गया कि पर्थ में नंबर तीन पर किस भारतीय बल्लेबाज को उतरना चाहिए। इसका जवाब देते हुए उन्होंने केएल राहुल का नाम लिया। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर राहुल के अनुभव और इस बैटिंग पोजीशन पर बैटिंग के साथ आने वाले दबाव को संभालने की उनकी क्षमता पर भी प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन में किस पर लगेगी सबसे पहले बोली? ये 6 खिलाड़ी हैं दावेदार
राहुल को नंबर तीन पर रखना पसंद करूंगा- पुजारा
उन्होंने कहा, ‘मुझे टीम के बैटिंग ऑर्डर के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन मैं केएल राहुल को नंबर तीन पर रखना पसंद करूंगा। उनके पास दबाव को संभालने का अनुभव है।’ पुजारा ने यहां देवदत्त पडीक्कल को भी नंबर तीन के लिए संभावित ऑप्शन में रखा। पुजारा के मुताबिक पडीक्कल के खेलने से बाएं-दाएं हाथ का संयोजन तैयार होगा। क्रिकेट में इस संयोजन को विविधता पैदा करने और गेंदबाजों की लय भटकाने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
शास्त्री ने की पुजारा की तारीफ
इसी कार्यक्रम में भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी शामिल भी थे। उन्होंने पुजारा को लेकर कहा कि कोई भी नंबर तीन पर उनकी जगह नहीं ले सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केएल राहुल लंबी पारी खेल सकते हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारत पर्थ में राहुल को मौका दे सकता है, लेकिन पडीक्कल भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के संभावित उम्मीदवार हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: प्रेस कॉन्फ्रेंस में किस पर भड़के जसप्रीत बुमराह, लगा दी जमकर ‘लताड़’
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
6 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
6 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
8 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines