हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: मेलबर्न में बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं कुंबले का ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया की निगाह मेलबर्न में वापसी करने पर होगी। इस मैच में सभी की निगाह एक बार फिर से टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह पर टिकी हुई है। बुमराह का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वहीं, मेलबर्न टेस्ट मैच में बुमराह के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

बुमराह बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए जसप्रीत बुमराह से पार पाना आसान नहीं रहा है। हर मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच वो चौथे टेस्ट मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। मेलबर्न टेस्ट मैच में एक विकेट लेते ही उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में इस वेन्यू पर कुल 16 विकेट हो जाएंगे। इसके साथ ही वो MSG में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन जाएंगे। उन्होंने इस वेन्यू पर अब तक 15 विकेट झटके हैं। इस लिस्ट में अनिल कुंबले का भी नाम है। उन्होंने इस वेन्यू पर 6 पारियों में 15 विकेट लिए हैं। ऐसे में उनके पास अनिल कुंबले को पीछे छोड़ने का मौका होगा।


MCG पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह 15 विकेट
अनिल कुंबले 15 विकेट
कपिल देव 14 विकेट
आर अश्विन 14 विकेट
उमेश यादव 13 विकेट

बॉक्सिंग डे टेस्ट में रहा है टीम इंडिया का जलवा

ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर को चौथा टेस्ट मैच होगा। ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है। टीम इंडिया का रिकॉर्ड बॉक्सिंग डे टेस्ट में बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने 2018 और 2020 में खेले गए पिछले दो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। इन दोनों मैचों में बुमराह का जलवा देखने को मिला था। इस साल भी बुमराह का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ऐसे में फैंस उनसे एक बार से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola