India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में जारी है। मैच में उस समय जमकर ड्रामा देखने को मिला, जब कंगारू तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। राहुल के आउट होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। हालांकि टीम को जल्द ही पता चला कि बोलैंड ने गेंद फेंकते समय ओवरस्टेप किया है।
ऐसा होते ही टीम का उत्साह निराशा में बदल गया और इसके बाद बोलैंड फिर से बॉलिंग करने चले गए। इस तरह से राहुल को जीरो रन के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिल गया। राहुल के मैदानी अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर आने ही वाले थे, लेकिन चौथे अंपायर ने उन्हें रुकने के लिए कहा।
Brydon Carse 🤝 Scott Boland.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी कंगारुओं की सेना? वजह है बेहद खास
विलियमसन को भी मिला लक का सहारा
राहुल की तरह ही इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां कीवी बल्लेबाज केन विलियसन को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स ने आउट कर दिया, लेकिन वो बॉल भी नो बॉल निकली। इस तरह से दो अलग-अलग मैदानों पर दो बल्लेबाजों को भगवान का सहारा मिला और वो आउट होने के भी आउट नहीं दिए गए।
पर्थ में खूब चला था राहुल का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में राहुल ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। राहुल ने भारत की पहली पारी में बनाए 150 रनों में से 26 रनों का योगदान दिया था। उन्होंने यशस्वी के साथ दूसरी पारी में 201 रनों की साझेदारी करके टीम की जीत की नींव रखी थी। इस पार्टनरशिप का ही असर था कि टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड में इस जोड़ी को नहीं छेड़ा और खुद को बैटिंग ऑर्डर में नंबर छह पर रखा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: पिंक बॉल का एक ऐसा रिकॉर्ड, जिसे देखकर टेंशन में भारतीय खेमा, एडिलेड में कैसे बनेगी बात!
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
49 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines