---विज्ञापन---

खेल

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर नया ऐलान, जानें कहां खेले जाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले

India vs Australia Border Gavaskar Trophy 2024-25 Venues: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन साल के अंत में होगा। सीरीज के पांच टेस्ट मैचों के वेन्यू की जानकारी अब सामने आ गई है। इसको लेकर बड़ा ऐलान हुआ है।

India vs Australia Border Gavaskar Trophy 2024-25 Venues: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे चर्चित और पॉपुलर टेस्ट सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का इस साल के अंत में आयोजन होना है। इस सीरीज के लिए अब किस बार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। भारतीय टीम यह दौरा नवंबर-दिसंबर में कर सकती है। अब इस बड़ी सीरीज के लिए एक नया ऐलान हो गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज के लिए नए वेन्यू की डिटेल सामने आई है। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलिया की मीडिया के द्वारा मिली है। इसके बाद फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर गाबा का घमंड टूटने वाला है।

कहां-कहां होंगे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबले?

अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अगले संस्करण की तारीखें सामने नहीं आई हैं। लेकिन अब इसके पांच टेस्ट मैचों के वेन्यू पर CODE Sports (ऑस्ट्रेलियाई मीडिया) ने जानकारी दी है। इस दौरान एक डे नाइट टेस्ट होगा और एक बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच भी होने वाला है। अब आने वाले दिनों में तारीखों और वेन्यू के साथ बीसीसीआई या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस पर विस्तृत जानकारी मिल सकती है। अभी यह वेन्यू का अपडेट ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार ही है।

---विज्ञापन---

देखें क्या हैं वो पांच वेन्यू?

  • पहला टेस्ट – पर्थ (ऑप्टस स्टेडियम)
  • दूसरा टेस्ट– एडिलेड, (एडेलिड ओवल डे नाइट टेस्ट)
  • तीसरा टेस्ट– ब्रिसबेन (गाबा)
  • चौथा टेस्ट– मेलबर्न (एमसीजी)
  • पांचवां टेस्ट- सिडनी (एससीजी)

यह भी पढ़ें- IPL 2024: शमी के बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस के लिए एक और मुसीबत, राशिद खान ने भी बढ़ाई चिंता

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया में पिछले 2 दौरे पर जीता भारत

भारतीय टीम ने इससे पहले पिछले दो दौरों पर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है। 2018-19 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने सीरीज पर कब्जा किया था। उसके बाद 2021-22 की वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ऐतिहासिक रही थी और टीम इंडिया ने पहले मैच में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद वापसी की थी। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए खिताब जीता था।

---विज्ञापन---

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत का पलड़ा भारी

भारतीय टीम और कंगारू टीम के बीच अभी तक कुल 16 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली गई हैं। टीम इंडिया का पलड़ा साफतौर पर भारी लग रहा है। भारत ने इसमें से 10 बार खिताब अपने नाम किया है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया सिर्फ पांच बार ही सीरीज जीत पाई है। एक सीरीज ड्रॉ रही है। अब टीम इंडिया की नजरें होंगी ऑस्ट्रेलिया में इस सीरीज को जीतने की हैट्रिक पूरी करने पर।

यह भी देखें- Team India की नई सीरीज के वेन्यू का हुआ ऐलान, नया हो सकता है कप्तान, इस टीम से होगी सीरीज

---विज्ञापन---

First published on: Feb 22, 2024 05:03 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola