Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जाना है। पर्थ टेस्ट को एकतरफा अंदाज में जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। हालांकि टीम के लिए एडिलेड टेस्ट आसान नहीं रहने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया पिछली बार सिर्फ 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच के लिए कंगारू टीम में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जिसके घरेलू क्रिकेट में आंकड़े जोरदार हैं। हम यहां बात कर रहे हैं ब्यू वेबस्टर की, जिन्हें डे-नाइट टेस्ट के लिए मिचेल मार्श के कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।
बीते सोमवार को पर्थ में टीम इंडिया से मिली हार के बाद मार्श की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसकी वजह से 30 साल के वेबस्टर को टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। उनको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘वेबस्टर अगले सप्ताह टीम से जुड़ेंगे। उन्हें पिछले साल शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था और इस सीजन में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा।’
यह भी पढ़ें: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया से पहले इस टीम के खिलाफ मैच खेलेंगे रोहित शर्मा, यहां फ्री में देख पाएंगे मुकाबला
भारत ए के खिलाफ खूब चमके थे वेबस्टर
वेबस्टर तस्मानिया से हैं और पिछले दो सालों में शेफील्ड शील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और नौ फिफ्टी के दम पर 1788 रन बनाए हैं। वह भी मार्श की तरह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ तस्मानिया के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 61 और 49 रन बनाने के अलावा पांच विकेट झटके थे।
पिछले साल वेबस्टर ने रचा था इतिहास
वेबस्टर ने इस सीजन में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 56 की औसत से 448 रन बनाए हैं और 16 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने हाल ही में भारत ए के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछली साल वेबस्टर ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया, जहां उन्होंने एक ही सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए और 30 विकेट भी झटके। वेबस्टर 132 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने थे। उनसे पहले यह कारनामा वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स ने किया था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: क्यों मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजने को लेकर जल्दबाजी में नहीं है BCCI, ये है वजह
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines