Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा लगातार रनों के लिए जूझ रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके खराब फॉर्म के कारण संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि खुद बीसीसीआई को इस पर दखल देना पड़ा है। हालांकि बोर्ड ने ऐसी अफवाहों का खंडन किया है, लेकिन मेलबर्न टेस्ट में रोहित का प्रदर्शन उनके भविष्य का फैसला कर सकता है।
इस मामले पर बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से बात करते हुए कहा, ‘रोहित के साथ फिलहाल संन्यास की कोई चर्चा नहीं हुई है। सभी निराधार अफवाहें हैं और हम अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। यह पहली बार नहीं है कि हमने ऐसी अफवाहें सुनी हैं। वह कठिन समय से गुजर रहे हैं लेकिन उन्हें संन्यास लेना चाहिए या नहीं, यह फैसला उन्हें ही लेना है। हमने रोहित से इस बारे में कुछ नहीं सुना है। हम अभी मेलबर्न टेस्ट खेल रहे हैं और हमारा ध्यान इसे जीतने पर है।’
यह भी पढ़ें: रोहित के भविष्य पर लटकी तलवार! अजित आगरकर संग होगी बैठक; रिटायरमेंट पर आएगा बड़ा फैसला
रोहित संग अगरकर करेंगे बात
बता दें कि सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहें लगातार उड़ रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर रोहित संग उनके भविष्य को लेकर जल्द ही मीटिंग करने वाले हैं। कुछ लोग यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि रोहित ऐसा मेलबर्न टेस्ट के बाद तो नहीं करेंगे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी या नहीं, यह चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में उनके स्कोर से तय हो सकता है।
हैरान करने वाले रोहित के आंकड़े
भारतीय कप्तान का बल्ला सिर्फ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ही नहीं बल्कि न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच घरेलू टेस्ट सीरीज में भी शांत रहा था। पिछली दस पारियों में उन्होंने सिर्फ एक फिफ्टी जड़ी है। रोहित ने पिछली दस पारियों में 3, 10, 6, 3, 11, 18, 8, 0, 52 और 2 रनों का स्कोर किया है। मेलबर्न टेस्ट में रोहित एक बार फिर अपनी फेवरेट ओपनिंग पोजीशन पर खेलने उतरे, लेकिन कहानी पुरानी ही रही और वो तीन रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: यशस्वी या कोहली रनआउट का कौन जिम्मेदार? सुनील गावस्कर ने बताया किससे हुई चूक
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
3 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
26 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
38 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
56 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines