हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुसीबत, बाहर हो सकता है ये दिग्गज

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर को चौथा टेस्ट मैच होना है। तीन टेस्ट मैच खत्म होने के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल बढ़ गई है। टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। ट्रेविस हेडने इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल खड़ी की हैं। उन्होंने इस सीरीज में अभी तक 400 से जादा रन बनाए हैं। वो इस समय मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं।

नहीं की थी ट्रेनिंग

ट्रेविस हेड ने सोमवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग नहीं की। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच दो दिन पहले अपनी फिटनेस को साबित करना होगा।

 

गौरतलब है कि गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान ट्रेविस हेड विकेटों के बीच लंगड़ाते हुए देखे गए ते। इसके बाद वे भारत के खिलाफ गाबा टेस्ट के पांचवें दिन मैदान पर नहीं उतरे। हालांकि, मैच के बाद की उन्होंने कहा था कि उन्हें बस दर्द था, लेकिन वे 26 दिसंबर को मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अभी तक 81.2 की औसत से 409 रन बनाए हैं। उन्होंने एडिलेड में पिंक बॉल से खेले गए टेस्ट में 140 रन बनाए थे, जिससे मेजबान टीम को 10 विकेट से जीत मिली थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गाबा में एक और शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 152 रन की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में भी 89 रन बनाए थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

 

सैम कोंस्टास कर सकते हैं डेब्यू

19 वर्षीय सैम कोंस्टास भारत के खिलाफ एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें आखिरी दो टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। नाथन मैकस्वीनी को ड्रॉप कर दिया गया है। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 72 रन बनाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola