Border Gavaskar Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तहत पहले टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से 5 मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस टीम में 25 साल के नाथन मैकस्वीनी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है और उनका पहले टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करना तय है। भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान रहे मैकस्वीनी ने दो मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
नई गेंद के खिलाफ कंट्रोल में दिखे मैकस्वीनी
भारत ए के खिलाफ मैके में पहले मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए मैकस्वीनी ने 39 और नाबाद 88 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उनका प्रमोशन हुआ और उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। हालांकि यहां उन्होंने निराश किया और 14 और 47 रनों की पारी खेली। हालांकि वो नई गेंद के खिलाफ काफी कंट्रोल में दिखे, जिससे उनके आगे मार्कस हैरिस की 74 रनों की पारी फीकी रह गई।
यह भी पढ़ें: रोहित-गंभीर के इस फैसले से नाराज अगरकर! BCCI से की शिकायत
जोश इंगलिश को भी मौका
पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार मैकस्वीनी के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को भी 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ चल रही व्हाइट बॉल सीरीज के लिए रेस्ट दिए गए ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वापसी करेंगे और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे, जबकि कप्तान पैट कमिंस के साथ मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। विक्टोरिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को चौथे तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है।
ग्रीन को मौका नहीं
ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मौका नहीं मिला है। वो ऑस्ट्रेलिया की हालिया टेस्ट प्लेइंग इलेवन के एकमात्र खिलाड़ी हैे, जो रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से की सर्जरी के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। इस सर्जरी के चलते वह कम से कम छह महीने तक खेल से बाहर रह सकते हैं।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया को मिला शमी का रिप्लेसमेंट, अकेले दम पर छुड़ाएगा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के होश
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
19 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
32 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines