हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: पिंक बॉल के भूत से बच नहीं पाया भारत, एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने दी 10 विकेट से मात

India vs Australia: एडिलेड में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत को 10 विकेट से मात दी है।

विज्ञापन
Australia Cricket Team

IND vs AUS 2nd Test Latest Updates: ऑस्ट्रेलिया टीम ने जबरदस्त पलटवार करते हुए एडिलेड में टीम इंडिया को दस विकेट से मात दी है। टीम को भारत से 19 रनों का टारगेट मिला था, जिसे कंगारू टीम ने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल से खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में अपना जोरदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। यह गेंदों की संख्या के लिहाज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक का सबसे छोटा टेस्ट मैच था।

ऑस्ट्रेलिया को मिला सिर्फ 19 रनों का टारगेट

तीसरे दिन की शुरुआत 5 विकेट पर 128 रन से करने वाले भारत ने नीतीश कुमार रेड्डी के आक्रामक खेल की बदौलत एडिलेड में दूधिया रोशनी में अपनी लगातार दूसरी पारी की हार को टाल दिया। भारत से कंगारू टीम को सिर्फ 19 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 3.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की दूसरी पारी केवल 36.5 ओवर तक चली, जिसमें कप्तान पैट कमिंस ने शॉर्ट बॉल का अच्छी तरह से इस्तेमाल करते हुए 57 रन देकर 5 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारते ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, इस नंबर पर खिसक गई टीम

विज्ञापन

कमिंस को नहीं पड़ी मार्श-लियोन की जरूरत

टीम इंडिया को कंगारू तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने शुरुआती झटके दिए और तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा दो विकेट मिचेल स्टार्क को मिले, जिन्होंने पहली पारी में छह विकेट झटके थे। तीनों प्रमुख तेज गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंगारू कप्तान कमिंस ने दूसरी पारी मे मिचेल मार्श और नाथन लियोन का इस्तेमाल भी नहीं किया। इस तरह से दोनों गेंदबाजों ने पूरे मैच में सिर्फ पांच ओवर ही गेंदबाजी की।

बल्लेबाजी में रोहित-विराट रहे फेल 

पर्थ में 295 रनों की आसान जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजी यूनिट यह बात जानकर खुश नहीं होगी कि वो एडिलेड की दोनों पारियों में कुल 81 ओवर भी नहीं खेल सकी। इस मैच में टीम इंडिया को अपने दो सबसे सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ने ही निराश किया। मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना बेस्ट दिया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। इस मैच में मिली हार ने टीम को अब परेशानी में डाल दिया है, जहां उसे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के बचे हुए तीनों मैचों में हराना होगा, जो कि एक मुश्किल काम होगा।

विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में मचा बवाल, ‘झूठे’ साबित हुए कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड, मोहम्मद सिराज ने खोल दी पोल

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola