India vs Australia: पर्थ टेस्ट में मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस मैच के लिए टीम में बड़ा बदलाव हुआ है, जहां चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड खेलते हुए नजर आएंगे। इस टीम में मिचेल मार्श भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 295 रन की शर्मनाक हार के बाद पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम काफी दबाव में है।
जीत की राह पर लौटना चाहेगी टीम
इस हार के बाद टीम के आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में टीम भारत के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेगी। टीम यहां भारत से डे-नाइट टेस्ट खेलेगी, जिसमें उसका रिकॉर्ड बेहतरीन है। टीम अब तक 12 पिंक बॉल टेस्ट खेली है और इसमें से 11 जीतने में सफल रही है।
यह भी पढ़ें: Junior Asia Cup 2024: फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, खिताब की हैट्रिक जमाकर दिखाया दबदबा
हेजलवुड को लेकर जोखिम लेना नहीं चाहती कंगारू टीम
एडिलेड टेस्ट में हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड खेलेंगे। 35 साल के बोलैंड ने अब तक 10 टेस्ट खेले हैं और इसमें 20.34 की औसत से 35 विकेट झटके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि हेजलवुड की चोट उतनी गंभीर नहीं है, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनको लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।
डे-नाइट टेस्ट में हेजलवुड का रिकॉर्ड
एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट में कंगारू टीम को हेजलवुड को कमी निश्चित तौर पर खलने वाली है। उन्होंने अब तक आठ पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं और इसमें 37 विकेट झटके हैं। इस दौरान वो दो बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। हेजलवुड ने 2015 में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को आउट करके इतिहास रचा था, जिससे वो पिंक-बॉल टेस्ट में विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे।
एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: यशस्वी से स्लेज होने पर मिचेल स्टार्क ने दिया जवाब, पर्थ में स्पीड को लेकर मिला था ताना
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines