IND vs AUS: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल की तारीफ की। पर्थ टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को छेड़ते हुए कहा कि वो बहुत धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने भी यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है।
‘ये उनके आत्मविश्वास को दिखाता है’
मिशेल स्टार्क को स्लेज करने को लेकर एलिस्टर कुक ने कहा, “मुझे लगता है कि एक एक निश्चित समय पर वो ऐसा कर सकते हैं। लेकिन जब उन्होंने स्टार्क को स्लेज किया था तो वो 100 रन पर भी नहीं थे। उन्होंने कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। इसके बाद भी वो स्टार्क को कह रहे थे कि आप धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। मैं मिशेल स्टार्क का सामना किया है, और वह निश्चित रूप से धीमी गेंदबाजी नहीं करते हैं। अगर वो धीमी गेंदबाजी कर भी रहे होते तो भी मैं उन्हें परेशान नहीं करता। लेकिन उन्होंने दिखाया कि उनमें कितन ज्यादा आत्मविश्वास है।
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने शीर्ष क्रम में 15 टेस्ट मैचों के बाद किसी भी भारतीय खिलाड़ी की तुलना में सबसे अधिक रन बनाए हैं। वो जिस स्थान पर बल्लेबाजी करते हैं तो वो सबसे ज्यादा मुश्किल काम है। शायद आप मेरी इस बात का भरोसा नहीं करेंगे। लेकिन उनके आंकड़े बताते हैं कि वो कितने शानदार खिलाड़ी हैं।
पर्थ टेस्ट मैच में ठोका था शानदार शतक
पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक बनाया था। उन्होंने 161 रन बनाए थे। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई थी। इसके अलावा विराट कोहली ने भी शतक बनाया था। वहीं, अब सबका ध्यान 6 दिसंबर को एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट पर है। इस मैच में टीम इंडिया जायसवाल से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अगर इस टेस्ट मैच में भी यशस्वी जायसवाल एक बड़ी पारी खेल देते हैं तो टीम इंडिया के लिए जीत की राय आसान हो जाएगी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
58 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines