India vs Australia, Abhishek Sharma: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपने टी20 सीरीज जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा. वहीं, इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल कर दिया. अभिषेक की यह ऑस्ट्रेलिया में पहली टी20I सीरीज थी और उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड अपने नाम किया.
अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. अभिषेक ने इस टी20 सीरीज में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 5 मैचों में 40.57 की औसत और 161.38 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 163 रन ठोके. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला और उनका बेस्ट स्कोर 68 रन रहा. अभिषेक ने इस सीरीज में कुल 18 चौके और 6 छक्के भी जड़े. बता दें कि, इससे पहले अभिषेक ने एशिया कप 2025 में भी शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था.
‘मुझे इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था’ – अभिषेक
प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने के बाद अभिषेक ने कहा कि “मुझे इस सीरीज का काफी बेसब्री से इंतजार था. जब मुझे पता चला कि मैं सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं तो मैं उसके लिए काफी उत्साहित था. मैंने पहले भी कहा है कि मुझे बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच होने वाली जंग हमेशा पसंद आती है. यहां की पिच बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छी हैं, जिसमें हमें इस सीरीज में और भी बड़े स्कोर बनाने चाहिए थे, लेकिन फिर भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया.”
उन्होंने आगे कहा, “जोश हेजलवुड ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और मुझे उनका सामना करना काफी शानदार लगा क्योंकि वह एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं. अगर आपको अच्छा क्रिकेट खेलना है और लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है तो आपको इस तरह के गेंदबाजों का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा.”
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: सीरीज गंवाने के बाद आया कप्तान मार्श का बड़ा बयान, बताया T20I WC 2026 में कौन होगा टीम का कप्तान
अभिषेक ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज के आखिर मैच में 13 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए और टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे किए. अभिषेक गेंदों के लिहाज से टी20I में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक ने 528 गेंदों पर 1000 टी20I रन बनाए हैं. जबकि सूर्या ने ये कारनामा 573 गेंदों पर किया था.
इसके अलावा, वह टी20I में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ये कारनामा 28 पारियों में किया है. वहीं, कोहली ने ये कमाल 27 पारियों में किया था.
T20I में सबसे कम गेंद में 1000 रन पूरा करने वाले क्रिकेटर
अभिषेक शर्मा (भारत) – 528 गेंद
सूर्यकुमार यादव (भारत) – 573 गेंद
फिल साल्ट (इंग्लैंड) – 599 गेंद
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 604 गेंद
आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) – 609 गेंद
फिन एलन (न्यूजीलैंड) – 609 गेंद
T20I में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले भारतीय
विराट कोहली – 27 इनिंग
अभिषक शर्मा – 28 इनिंग
केएल राहुल – 29 इनिंग
सूर्यकुमार यादव – 31 इनिंग
रोहित शर्मा – 40 इनिंग
ये भी पढ़ें- जो दुनिया में कोई नहीं कर सका वो अभिषेक और गिल ने कर दिया, तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
5 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
50 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines