India vs Australia 5th Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जहां ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन सबके सामने आ चुकी है तो वहीं अब फैंस को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का इंतजार है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सिडनी टेस्ट रोहित शर्मा के लिए आखिरी टेस्ट हो सकता है। मेलबर्न में मिली हार के बाद रोहित के संन्यास की खबरें भी काफी तेजी से चल रही हैं। वहीं अब आखिरी मैच से पहले रोहित शर्मा के सामने 3 विकल्प बचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्लेइंग इलेवन को लेकर 3 विकल्प
1. वाशिंगटन-नीतीश रहें हिस्सा
अभी तक इस सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। मेलबर्न टेस्ट में नीतीश ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी मेलबर्न में शानदार अर्धशतक लगाया था। ऐसे में अब रोहित शर्मा को वाशिंगटन और नीतीश को प्लेइंग इलेवन में जरूर रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता
2. सिराज-आकाश दीप में से कोई एक बाहर
दूसरी तरफ इस सीरीज में इन दिनों तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। जसप्रीत बुमराह को मोहम्मद सिराज या आकाश दीप में से किसी का भी ज्यादा समर्थन मिलता हुआ दिखाई नहीं दिया। अकेले बुमराह को हर मैच में कमाल की गेंदबाजी के साथ-साथ विकेट चटकाते हुए देखा गया हैं। ऐसे में अब सिडनी टेस्ट से रोहित को इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक का पत्ता काट देना चाहिए।
3. खुद हो सकते हैं बाहर
मेलबर्न टेस्ट में शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। रोहित के इस फैसले पर सवाल भी उठे थे, लेकिन अब रोहित को सिडनी टेस्ट के लिए गिल को प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल करना चाहिए। दूसरी तरफ रोहित के लिए ये सीरीज अभी तक काफी खराब रही है, बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ऐसे में गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए रोहित को अगर बाहर रहना पड़े तो उनको हट जाना चाहिए। अभी तक इस सीरीज में रोहित ने महज 31 रन ही बनाए हैं। इसके अलावा पिछली 14 पारियों में उनके बल्ले से महज 155 रन ही निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सिडनी में जीत को तरसती रही है टीम इंडिया, पांचवें टेस्ट से पहले डरा रहा भयानक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
15 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines