India vs Australia 4th Test: मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट गई। टीम इंडिया एकबार फिर से बैकफुट पर नजर आ रही है। दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, जायसवाल कमाल की लय में दिख रहे थे और अपने शतक के काफी करीब आकर आउट हुए थे। विराट कोहली और जायसवाल के बीच शतकीय साझेदारी देखने को मिली, लेकिन रन लेते हुए हुई मिसअंडरस्टैंडिंग के चलते जायसवाल को अपना विकेट गंवाना पड़ा।
वहीं अब जायसवाल के रनआउट पर बवाल होता दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज इरफान पठान और संजय मांजरेकर आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
कोहली को लेकर भिड़े दोनों पूर्व दिग्गज
दरअसल संजय मांजरेकर का कहना था कि यशस्वी जायसवाल के विकेट में कहीं न कहीं विराट कोहली की गलती थी। उनका कहना है कि, “विराट कोहली गेंद देख रहे थे, एक नॉन स्ट्राइकर को हमेशा बल्लेबाज को देखना चाहिए। यह स्पष्ट तौर पर विराट कोहली की गलती थी ।” हालांकि इरफान पठान का मानना था कि इसमें विराट की कोई गलती नहीं थी। मैच के बाद दोनों दिग्गजों के बीच लाइव शो के दौरान ये बहस देखने को मिली थी। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: क्या विराट कोहली की गलती से आउट हुए जायसवाल? देखें वीडियो
बैकफुट पर आई टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जिसके बाद मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 164 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली 34 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फ्लॉप रहा। अभी भी भारतीय टीम 310 रन पीछे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: स्टीव स्मिथ के नाम जुड़ी बड़ी कामयाबी, MCG में कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
24 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
31 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines