India vs Australia 4th Test: मेलबर्न टेस्ट का आज चौथा दिन है। टीम इंडिया की पहली पारी 369 पर समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। दूसरी पारी में 96 रन के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। वहीं चौथे दिन फील्डिंग के दौरान यशस्वी जायसवाल ने तीन बड़ी गलतियां की। जिसके चलते जायसवाल को कप्तान रोहित शर्मा से फटकार भी खानी पड़ी।
जायसवाल ने छोड़े 3 कैच
दरअसल चौथे दिन टीम इंडिया की गेंदबाजी के दौरान यशस्वी जायसवाल की तरफ से काफी साधारण फील्डिंग देखने को मिली। जायसवाल ने तीन कैच भी छोड़े जो टीम इंडिया को थोड़े भारी भी पड़े। इनमें एक कैच पैट कमिंस का काफी आसान था, लेकिन स्लिप में खड़े जायसवाल इसको पकड़ नहीं पाए। जिसके बाद रोहित ने काफी गुस्से में रिएक्ट किया। ये कैच जायसवाल ने आकाश दीप की गेंद पर छोड़ा था, जिससे आकाश भी नाखुश दिखे। पैट कमिंस के अलावा चौथे दिन यशस्वी ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन के भी कैट छोड़े।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बुमराह का फर्स्ट टेस्ट विकेट बना था ये खिलाड़ी, अब हेड बने 200वां शिकार
बुमराह के 200 टेस्ट विकेट पूरे
चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने काफी खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया। टी ब्रेक तक बुमराह 4 विकेट चटका चुके थे। वहीं चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने अपने 200 टेस्ट विकेट भी पूरे किए। बुमराह सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने महज 44 टेस्ट मैचों में ही 200 विकेट हासिल कर लिए हैं, जबकि कपिल देव ने 50 मैचों में ये आंकड़ा पूरा किया था। बुमराह ने चौथे दिन सैम कोंस्टास, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी को आउट किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मेलबर्न में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कई दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
मंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 mins agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
26 mins agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
1 hr agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
2 hrs agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines