IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। गाबा में रोहित की सेना किसी तरह से हार को टालने में सफल रही थी। टीम को बारिश का भी अच्छा साथ मिला था। हालांकि, बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में अगर भारतीय टीम को जीत की कहानी लिखनी है, तो बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। मेलबर्न की पिच को लेकर क्यूरेटर के ताजा बयान ने टीम इंडिया के खेमे में और खलबली मचाने का काम कर दिया है।
कैसी खेलेगी मेलबर्न में पिच?
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के पिच क्यूरेटर मैट पेज ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए बताया कि इस बार पिच पर थोड़ी हरी घास छोड़ी गई है, जिसके चलते गेंदबाजों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “सात साल पहले यहां की पिच काफी फ्लैट रहती थी। एक संगठन के तौर पर हम सभी साथ बैठे और हमने यह फैसला किया कि टेस्ट मैच को इस ग्राउंड पर थोड़ा और मजेदार बनाया जाए। इस वजह से हम पिच पर अब और ज्यादा घास छोड़ते हैं, जिसकी मदद से गेंदबाज मैच में बने रहते हैं। हालांकि, एक बार बॉल सॉफ्ट होने के बाद पिच बल्लेबाजों को ज्यादा फेवर करेगी।”
खराब फॉर्म में बैटिंग ऑर्डर
भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। वहीं, नंबर तीन पर शुभमन गिल भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। विराट कोहली का हाल कंगारू धरती पर भी बेहाल ही रहा है। पर्थ की दूसरी पारी में शतक जमाने के अलावा कोहली रनों के लिए तरसते हुए नजर आए हैं। ऋषभ पंत का बल्ला भी अभी तक खेले गए तीनों ही टेस्ट मैचों में पूरी तरह से खामोश रहा है। नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित दो टेस्ट मैचों में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह के अलावा बाकी बॉलर्स बेरंग दिखाई दिए हैं।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
28 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
28 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines