IND vs AUS 3rd Test Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से बारिश के नाम रहा। टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 28 रन लगा दिए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। टेस्ट के अगले चार दिन भी मौसम का मिजाज अच्छा नहीं रहने वाला है।
कैसा रहेगा गाबा में मौसम
गाबा टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर यह है कि अगले चार दिन भी ब्रिस्बेन में मौसम का हाल कोई बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। टेस्ट के दूसरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि, दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सिर्फ 8 प्रतिशत है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन बारिश की रफ्तार फिर से जोर पकड़ेगी। तीसरे दिन बारिश होने के चांस 69 प्रतिशत हैं। चौथे और पांचवें दिन भी इंद्र देव रहम खाने के मूड में नहीं हैं।
टेस्ट के चौथे दिन बारिश होने की संभावना 84 प्रतिशत हैं, जबकि आखिरी दिन भी बारिश मैच में खलल डालेगी इसके 56 प्रतिशत चांस हैं। कुल मिलाकर कहानी यह है कि गाबा टेस्ट मैच पर बारिश का जबरदस्त साया मंडरा रहा है और मैच का नतीजा निकल पाएगा या नहीं, यह कहना बड़ा मुश्किल है।
1-1 से बराबर सीरीज
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर खड़ी हुई है। पर्थ में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा था और जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने 295 रन से बाजी मारी थी। वहीं, एडिलेड में कंगारू टीम ने बेहतरीन कमबैक करते हुए दूसरे टेस्ट को 10 विकेट से अपने नाम किया था। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक बेहद शर्मनाक रहा है। खासतौर पर पहली इनिंग में टीम का बैटिंग ऑर्डर कंगारू तेज गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल समेत भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
11 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
40 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines