IND vs AUS Pink Ball Test: पर्थ में धांसू प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है। वही एडिलेड जहां पिछले दौरे पर भारतीय टीम सिर्फ 36 रन बनाकर ढेर हो गई थी। भारतीय टीम ने उस हार के बाद जरूर ऐतिहासिक जीत की कहानी लिखी थी, लेकिन एडिलेड और पिंक बॉल टेस्ट का जिक्र होते हैं हर भारतीय क्रिकेट फैन का चेहरा आज भी उतर जाता है। पर्थ की तरह ही एडिलेड में भी टीम इंडिया का बोलबोला होगा ऐसी ही उम्मीद हर फैन कर रहा है। हालांकि, पिंक बॉल से कंगारुओं को उन्हीं के घर में हराना कोई बच्चों का खेल नहीं है।
पिंक बॉल से ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेमिसाल
क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड पिंक बॉल से कमाल का है। खासतौर पर अपनी सरजमीं पर इस गेंद से कंगारू टीम अलग लेवल का ही खेल खेलती है। ऐसा हम नहीं, बल्कि आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल से अब तक कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 11 में टीम के हाथ जीत लगी है। सिर्फ एक ही मैच में कंगारुओं को हार का मुंह देखना पड़ा है। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और भारत जैसी टीमों को ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह से रौंदा है। कंगारू टीम को सिर्फ एक हार वेस्टइंडीज के हाथों मिली है, जो इसी साल आई थी। उस एक हार को छोड़ दें, तो मेजबान टीम ने पिंक बॉल से बेमिसाल खेल दिखाया है। यही वजह है कि भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से सतर्क रहना होगा।
एडिलेड में हुआ था बुरा हाल
पिछले दौरे पर एडिलेड के मैदान पर भारतीय बैटिंग ऑर्डर का मजाक बनकर रह गया था। टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। हाल यह रहा था कि पूरी टीम सिर्फ 36 रन पर ढेर हो गई थी। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सका था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को आसानी से 8 विकेट से अपने नाम कर लिया था। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का यह अब तक का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन रहा था। हालांकि, इस मैच के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में जोरदार कमबैक किया था और ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
28 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines