Adam Gilchrist On Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड ओवल में खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था. वहीं मैच से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एडम गिलक्रिस्ट और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का दोस्ताना देखने को मिला. मैच से पहले दोनों के बीच बातचीत हुई और उसके बाद गिलक्रिस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके रोहित और अपनी दोस्ती को लेकर बड़ी बात कही.
एडम गिलक्रिस्ट ने शेयर की पोस्ट
मैच से पहले एडम गिलक्रिस्ट ने रोहित शर्मा के साथ बातचीत की और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके गिलक्रिस्ट ने लिखा कि “इस शख्स ने मुझे आज याद दिलाया कि इसी मैदान पर, खूबसूरत एडिलेड ओवल के साथ, हम पहली बार 2008 में मिले थे। यह तब की बात है जब डेक्कन चार्जर्स ने हम दोनों को पहली आईपीएल की नीलामी में खरीदा था। वहीं से हमारी दोस्ती का जन्म हुआ।”
आगे उन्होंने लिखा “एक बूढ़ा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़कर, एक युवा खिलाड़ी के साथ साझेदारी कर रहा है जो भारत के महान खिलाड़ियों में से एक बनने की ओर अग्रसर है। रोहित शर्मा आपके साथ और आपके खिलाफ खेलना, एक प्रसारक और प्रशंसक के रूप में आपको देखना और एक साथी के रूप में आपको जानना और भी सुखद रहा है।”
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: लगातार दो 0 के बाद विराट कोहली के करियर का होगा ‘दुखद’ अंत? दिग्गज ने दिया जवाब
टीम इंडिया को एडिलेड में मिली हार
एडिलेड वनडे में टीम इंडिया को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को भी गंवा दिया है. विराट कोहली भी एडिलेड में फ्लॉप साबित रहे. इस सीरीज में कोहली लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए.
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 46.2 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने के चलते स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. जैम्पा ने इस मैच में 4 विकेट चटकाए थे.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: शुभमन गिल की इन 3 गलतियों से हारी टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे उठाया फायदा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
25 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines