India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पर खेला जा रहा है। मैच का आज चौथा दिन है। टीम इंडिया की इस मैच पर पकड़ काफी मजबूत हो चुकी है। फैंस को उम्मीद है कि आज इस मैच का रिजल्ट आ जाएगा। हालांकि चौथे दिन जिस तरह से ट्रेविस हेड ने बल्लेबाजी की उसको देखकर भारतीय फैंस की थोड़ी टेंशन बढ़ गई थी।
लेकिन एक बार फिर कप्तान जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी के सामने हेड चारो-खाने चित हो गए। वहीं हेड का विकेट मिलने के बाद विराट कोहली का भी अलग ही एग्रेशन देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पुराने अंदाज में दिखे कोहली
रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट का हिस्सा नहीं है, जिसके चलते जसप्रीत बुमराह पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान हैं। भले ही कप्तानी बुमराह कर रहे हो लेकिन विराट कोहली भी इस मैच में अपना पूरा एक्सपीरियंस दिखा रहे हैं। गेंदबाजों से बातचीत करना हो या फिर फील्डिंग सेट करानी हो कोहली हर काम करते हुए दिख रहे हैं। वहीं जब जसप्रीत बुमराह ने खतरनाक दिख रहे ट्रेविस हेड को आउट किया था, तो कोहली ने अपने पुराने एग्रेशन वाले अंदाज में इसका जश्न मनाया। जिसका वीडियो सेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंत और मिलर की एंट्री से काफी खतरनाक हुआ LSG का स्क्वाड, नए सीजन में होगा धमाका
शतक से चूके ट्रेविस हेड
पर्थ टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड काफी खतरनाक दिख रहे थे। हेड ने चौथे दिन काफी तेजी से रन बनाए। एक समय भारतीय गेंदबाजों के लिए उनको आउट करना सिर का दर्द बन गया था, लेकिन बुमराह ने कामयाबी हासिल की। हालांकि हेड दूसरी पारी में अपने शतक से चूक गए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 89 रन बनाए। जिसमें 8 चौके शामिल थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: दूसरे दिन इन 2 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात! देखें प्लेयर्स की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
20 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines