India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. जिसको लेकर टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. जिसका वीडियो सामने आया है. रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही एकबार फिर से पुराने अंदाज में दिखे, पर्थ में रोहित का स्वैग भी देखने को मिला है. लंबे समय के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया की जर्सी में दिखने वाले हैं. फैंस उनकी मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया में फिर लीडर बने रोहित शर्मा!
दरअसल टीम इंडिया 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थी, लेकिन अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पर्थ पहुंच चुकी है. टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया में उतरने का वीडियो स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और यूट्यूबर विमल कुमार ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा सबसे पहले टीम बस से उतरते हैं, जैसा पहले देखने को मिलता था. रोहित शर्मा काफी फिट दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-‘मोहम्मद सिराज ऑफिशियल…’, जसप्रीत बुमराह ने ऐसे लिए मियां भाई के मजे, VIDEO वायरल
शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं है, टेस्ट और टी20 से रोहित पहले ही संन्यास ले चुके हैं. टेस्ट के बाद वनडे का भी कप्तान बीसीसीआई ने शुभमन गिल को बनाया है. ऐसे में रोहित शर्मा भी शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे.
रोहित शर्मा के लिए अहम होने वाला है ऑस्ट्रेलिया दौरा
टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. फैंस रोहित को वर्ल्ड कप 2027 में भी खेलते हुए देखना चाहते हैं, ऐसे में हिटमैन के लिए ये वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. रोहित शर्मा का प्रदर्शन और फिटनेस अगर इस वनडे सीरीज में अच्छी रहती है तो उनके लिए आगे के दरवाजे खुले रहेंगे.
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: कुलदीप यादव OUT, हर्षित राणा IN….पहले वनडे में टीम इंडिया की संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
24 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
49 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
50 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines