India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. जिसको लेकर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हो रही है. वहीं इस बार टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में हैं. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श करने वाले हैं. जिस मैदान पर ये मुकाबला होने वाला है, टीम इंडिया आज से पहले इस मैदान पर एक भी वनडे मैच नहीं खेली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रहा है.
पहली बार इस मैदान पर वनडे खेलेगी टीम इंडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया आज तक इस मैदान पर एक भी वनडे मैच नहीं खेली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने यहां 3 वनडे मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर खेले तीनों वनडे मैचों में जीत हासिल की है. कंगारू टीम ने पर्थ में इंग्लैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को हराया है. ऐसे में टीम इंडिया के सामने पर्थ के स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराने की कड़ी चुनौती होने वाली है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: कप्तानी छिनने के बाद पहली बार गौतम गंभीर से मिले रोहित शर्मा, VIDEO वायरल
रोहित-विराट के लिए अहम ऑस्ट्रेलिया दौरा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वे सिर्फ अब टीम इंडिया के लिए एक ही फॉर्मेट खेलते हैं. वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए दोनों दिग्गजों के लिए ये वनडे सीरीज काफी अहम होने वाली है, क्योंकि अगर इस सीरीज में रोहित-विराट का प्रदर्शन शानदार रहता है तो आगे उनके वर्ल्ड कप खेलने के चांस बने रहेंगे.
आईपीएल 2025 के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था. रोहित-विराट को आखिरी बार टीम इंडिया के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा गया था. जिसका खिताब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें:-Rohit Sharma के लिए ऐतिहासिक बनेगी 19 अक्टूबर की तारीख! मैदान पर उतरते ही दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ जाएगा नाम
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
19 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
59 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines