India vs Australia Probable Playing 11: वेस्टइंडीज को 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जिसका आगाज 19 अक्टूबर से होने जा रहा है. पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे, हालांकि इस बार कप्तान रोहित नहीं बल्कि शुभमन गिल के हाथों में हैं, अब बड़ा सवाल ये है कि पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होने वाली है?
आकाश चोपड़ा ने चुनी पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है. आकाश चोपड़ा ने सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा के सा कप्तान शुभमन गिल को चुना है, जबकि नंबर -3 पर विराट कोहली और नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर को रखा.
ये भी पढ़ें:-Ranji Trophy 2025: मोहम्मद शमी का सिलेक्टर्स को करारा जवाब, 1 ही ओवर में चटका डाले इतने विकेट
इसके अलावा पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को रखा है और छठे नंबर पर ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को शामिल किया गया है. कुलदीप यादव को आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है, जबकि उनकी जगह अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को शामिल करने को कहा है. इसके अलावा तेज गेंदबाज के रूप में हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को शामिल किया है.
हाल ही में हर्षित राणा को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. हर्षित फिलहाल टीम इंडिया में तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, जिसको लेकर ये गेंदबाज और कोच गौतम गंभीर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज को सीरीज हराने के बाद कोच गौतम गंभीर ने हर्षित राणा का बचाव करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.
आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें:-एयरपोर्ट पर क्यों चढ़ गया Jasprit Bumrah का पारा? मीडिया पर अचानक भड़क पड़े जस्सी, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
8 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
33 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
34 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines