India vs Afghanistan, Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना दूसरे क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा. अफगानिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज में जापान को हराया था, लेकिन नेपाल के खिलाफ उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, नेपाल और जापान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने की वजह से अफगानिस्तान को क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गई, जबकि जापान का सफर वहीं खत्म हो गया.
अब 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन बारिश ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबलों पर बारिश का असर देखने को मिला है और एक ही दिन दो मैच बारिश के कारण रद्द करने पड़े. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि अगर भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द होता है, तो कौन सी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी.
क्वार्टर फाइनल रद्द हुआ तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा. इसी दिन दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत होगी. इसके बाद 29 सितंबर को तीसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि चौथे क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला मलेशिया से होगा. क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
वहीं, अगर बारिश या किसी अन्य वजह से क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द होता है, तो एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला ICC रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा. क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश पाने वाली टीम को इस स्थिति में फायदा मिलेगा, क्योंकि उसकी रैंकिंग ग्रुप स्टेज से क्वालीफाई करके आई विपक्षी टीम से बेहतर है.
IND vs AFG मैच बारिश से धुला तो क्या होगा?
अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द होता है, तो टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और अफगानिस्तान का सफर खत्म हो जाएगा. इसकी वजह भारत का बेहतर ICC रैंकिंग का फायदा मिलेगा. टीम इंडिया फिलहाल आईसीसी टी20I रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज है, जबकि अफगानिस्तान की टीम 10वें स्थान पर है. ऐसे में अगर मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. इसी तरह अगर सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है, तो उपलब्ध नियमों के अनुसार रैंकिंग में बेहतर स्थिति वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगी.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा को कैसा लगता है ‘RO-KO’ नाम? पहली बार दिया रिएक्शन
कहां देखें IND vs AFG मैच लाइव?
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 9.30 बजे टॉस होगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, सोनी लिव ऐप पर मैच लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलेगी?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines