India vs Afghanistan Test, Shuman Gill Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. गिल ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 11वां शतक लगाया, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 20 शतक रहा. गिल ने 126 रन की बेहतरीन पारी खेली और अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. इस मामले में उन्होंने शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 भारतीय बल्लेबाजी बन गए.
शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले ही दिन शतक लगाया और 103 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, दूसरे दिन भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 117 गेंदों पर 126 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे दिन गिल ने भले ही सिर्फ 23 रन बनाए, लेकिन इसके साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गिल अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.
इस शानदार शतकीय पारी के साथ उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 107 रन की पारी खेली थी. वहीं, मुरली विजय 105 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- शुभमन गिल – 126 रन
- शिखर धवन – 107 रन
- मुरली विजय – 105 रन
- साई सुदर्शन – 81 रन
- ऋषभ पंत – 81 रन
एलिट क्लब में शामिल होने वाले पहले भारतीय
इस शतकीय पारी के साथ गिल अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि गिल इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज सीन विलियम्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 में एक टेस्ट मैच में 154 रनों की पारी खेली थी.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर
- 154 रन – सीन विलियम्स (बुलावायो, 2024)
- 151 रन* – सीन विलियम्स (अबू धाबी, 2021)
- 146 रन – नजमुल हुसैन शांतो (मीरपुर, 2023)
- 141 रन – एंजेलो मैथ्यूज (कोलंबो एसएससी, 2024)
- 126 रन – शुभमन गिल (न्यू चंडीगढ़, 2026)
ये भी पढ़ें- संजू या अभिषेक, Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री से किसका कटेगा ओपनिंग से पत्ता? सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
11वां टेस्ट शतक लगाकर खास क्लब में बनाई जगह
शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने यह मुकाम अपनी 74वीं टेस्ट पारी में हासिल किया. इसके साथ ही गिल भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने महज 61 पारियों में 11 टेस्ट शतक पूरे कर लिए थे.
भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- 61 पारियां – विराट कोहली
- 64 पारियां – सुनील गावस्कर
- 65 पारियां – वीरेंद्र सहवाग
- 68 पारियां – मोहम्मद अजहरुद्दीन
- 71 पारियां – सचिन तेंदुलकर
- 74 पारियां – शुभमन गिल
ये भी पढ़ें- रोहित-धोनी नहीं तो कौन है भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला कप्तान, किस नंबर पर शुभमन गिल?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines